{"_id":"608424aa8ebc3e8da825a511","slug":"irrigation-scheme-stalled-in-ghaghot-farmer-disappointed-hamirpur-hp-news-sml3684115132","type":"story","status":"publish","title_hn":"घंघोट में ठप पड़ी सिंचाई योजना, किसान मायूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घंघोट में ठप पड़ी सिंचाई योजना, किसान मायूस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के घंघोट में 20 वर्ष पहले बनी सिंचाई योजना का किसानों को लाभ नहीं मिल रहा है। निर्माण के दौरान डुग नाला से पानी लिफ्ट करके टैंकों में पहुंचाया गया। इसे किसान खेती के लिए उपयोग में लाते रहे। इसके बाद लगभग आठ वर्ष पहले इसी योजना को अपग्रेड किया गया।
लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार अपग्रेडेशन के बाद से सिंचाई योजना लगभग बंद है और किसानों को इससे कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। अंकुर गरयाल, जसपाल सिंह, सुभाष राठौर, विपन, दीपक और धनीराम ने जल शक्ति विभाग से मांग की है कि इस योजना को फिर से शुरू कर किसानों को लाभ पहुंचाया जाए। उधर, जलशक्ति विभाग बड़सर के सहायक अभियंता सुरेश कुमार ने कहा कि अगर किसान काम करने के इच्छुक हों तो इसे शुरू कर दिया जाएगा।