फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Iron and folic acid medicines are also out of medical college

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज में आयरन और फॉलिक एसिड की दवाई भी खत्म

Thu, 17 Oct 2024 07:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 07:40 PM IST
विज्ञापन
दवाइयों के लिए भटक रहीं हैं गर्भवती महिलाएं
विज्ञापन


डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में चरमराई व्यवस्था

डेक्लोमाइन टीके और दवाई पहले से ही है अस्पताल में खत्म

अस्पताल प्रबंधन ने आंखें मूंदी, समस्याओं से जूझ रहे मरीज

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में स्थिति दिन प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। लेकिन, प्रशासन समस्याओं का हल करवाने में फेल साबित होता जा रहा है। मरीज दवाइयों के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। अस्पताल में कई दवाइयां खत्म हैं। प्रशासन समस्या का हल करवाने में कोई रुचि नहीं दिखा रहा। अब अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए सबसे जरूरी आयरन और फॉलिक एसिड की दवाई भी खत्म हो गई है। गर्भवती महिलाएं अब बाहर से निजी मेडिकल स्टोरों से दवाइयां लेने को मजबूर हो गई हैं। एक ओर प्रदेश सरकार ने गर्भवती महिलाओं के लिए मुफ्त इलाज और दवाइयां उपलब्ध करवाने की योजना चलाई है लेकिन मेडिकल कॉलेज यह दवाइयां उपलब्ध करवाने में भी सक्षम नहीं है। वहीं, अस्पताल में लंबे समय से दर्द निवारक डेक्लोमाइन टीके व दवाई भी नहीं है। थैलेसीमिया की दवाई के लिए मरीज इधर-उधर भटक रहे हैं। जब कभी कोई व्यक्ति बीमार होता है तो उसे दवाई दी जाती है लेकिन जब दवाइयां ही नहीं होंगी तो इलाज किस तरह से होगा। इतने बड़े मेडिकल कॉलेज में दूरदराज के क्षेत्रों से मरीज इलाज के लिए आते हैं लेकिन व्यवस्था चरमराई हुई है। गर्भवती महिलाओं सुनीता, कंचन, दिव्या, दीक्षा आदि ने कहा कि अस्पताल में आयरन और फॉलिक एसिड दवाई तक नहीं मिल रही है। इस बारे में अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय ने कहा कि ऑर्डर आने में कई बार देरी हो जाती है और कई बार स्टोर से भी दवाइयां नहीं लेते हैं। मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed