{"_id":"64594509e9063129310ce4c7","slug":"investigation-started-in-the-matter-of-addressing-casteist-words-hamirpur-hp-news-c-19-1-146731-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जातिसूचक शब्दों से संबोधित करने के मामले की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जातिसूचक शब्दों से संबोधित करने के मामले की जांच शुरू
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर में पार्षदों द्वारा एक-दूसरे पर जातिसूचक शब्दों से संबोधित करने के लगाए आरोपों पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। एक महिला पार्षद ने नगर परिषद के उपाध्यक्ष पर आरोप जातिसूचक शब्दों से संबोधित करने का आरोप लगाया है।
वहीं नगर परिषद अध्यक्ष ने वार्ड नौ के पार्षद पर जातिसूचक शब्द से संबोधित करने आरोप लगाया है। पुलिस दोनों शिकायत पत्रों के मिलने के बाद छानबीन में जुटी हुई है। जिला हमीरपुर से डीएसपी सुनील दत्त ने करीब तीन घंटे नगर परिषद में गहरी पूछताछ की। नगर परिषद कार्यालय में डीएसपी ने दोनों पक्षों के बयान कलमबद्ध किए। वीडियोग्राफी के जरिए सभी मौजूदा पार्षदों का बयान लिया गया। वार्ड नंबर दो की पार्षद शकुंतला देवी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।