फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Investigation of Agricultural Cooperative Society's union is dying in files

Hamirpur (Himachal) News: फाइलों में दम तोड़ रही कृषि सहकारी सभा संगरोह की जांच

Sat, 03 May 2025 06:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 03 May 2025 06:57 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। कृषि सहकारी सभा संगरोह में ऑडिट पैरा में खामियों की प्रारंभिक विभागीय जांच में फर्जी ऋण आवंटन के खुलासों पर जांच एजेंसियों और सरकार की मंशा सवालों में है। प्रारंभिक खुलासों के बाद जांच सरकारी फाइलों में दम तोड़ती दिख रही है। इस सभा के निवेशक की ओर से भोरंज थाना में एफआईआर दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन

निवेशक ने जमा पूंजी को वापस न करने के आरोप सभा पर लगाए हैं जबकि विभागीय जांच में फर्जी ऋण आवंटन का खुलासा होने के बाद पुलिस को इस मामले में विभाग की ओर से जांच के लिए पत्राचार किया गया है। लंबे समय से इस सभा के सैकड़ों निवेशक विभागीय जांच के पूरा होने का इंतजार कर रहे थे। हिमाचल प्रदेश सहकारी सभाएं अधिनियम 1969 की धारा 69 (1) के तहत इस जांच को किया गया था।
विज्ञापन

प्रांरभिक जांच में फर्जी ऋण आवंटन और अन्य गड़बड़ियों का खुलासा होने के बाद सहकारिता विभाग हमीरपुर की ओर से मार्च और अप्रैल माह में जिला पुलिस को इस विषय पर जांच रिपोर्ट सहित पत्राचार किया गया लेकिन जांच एक इंच भी आगे नहीं बढ़ सकी है। पहले विभागीय जांच में काफी लेटलतीफी हुई थी। हालांकि विभाग का तर्क था कि संबंधित सहकारी सभा की कमेटी और सचिव जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग और सभा कमेटी के तर्क वितर्क के बीच किसी तरह से जांच पूरी हुई लेकिन विभागीय जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई आगे नहीं बढ़ रही है। जांच रिपोर्ट को विभाग ने पुलिस महकमे के साथ साझा किया है लेकिन पुलिस की जांच करीब डेढ़ माह बाद भी जस की तस है। ऐसे में सरकारी तंत्र पर सवाल उठना लाजिमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed