फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Investigation intensified after theft of lakhs from mobile shop

Hamirpur (Himachal) News: मोबाइल की दुकान से लाखों की चोरी के बाद जांच तेज

Sun, 08 Sep 2024 06:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 06:06 PM IST
विज्ञापन
एसपी स्वयं मौके पर पहुंचे, दुकान मालिक और आसपास के दुकान मालिकों से ली जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत सात सितंबर को नादौन में मोबाइल की दुकान पर लाखों की चोरी के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। रविवार शाम एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने स्वयं मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया और दुकान मालिक तथा आसपास के दुकानदारों से घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की। नादौन ज्वालामुखी मार्ग पर स्थानीय उपडाकघर के निकट मोबाइल की दुकान से लाखों की चोरी हुई है। इसके साथ लगती एक अन्य दवाइयों की दुकान के भी ताले टूटे हैं। मोबाइल की दुकान से करीब 60 मोबाइल, तीन एलईडी, मोबाइल चार्जर, करीब डेढ़ लाख कैश तथा मोबाइल से संबंधित अन्य सामग्री पर चोरों ने हाथ साफ किया था। यह स्थल शहर के सबसे व्यस्त चौराहों में से एक है। जहां दिन-रात चहल-पहल रहती है।



दुकान के मालिक अजय शर्मा निवासी वार्ड एक को घटना की जानकारी तब मिली जब शनिवार सुबह उनका एक कर्मचारी दुकान खोलने पहुंचा। दुकान के ताले टूटे हुए पाए गए। जब अजय शर्मा ने अंदर जाकर देखा तो करीब 50 से 60 मोबाइल भी गायब पाए गए। इनमें महंगे मोबाइल भी शामिल हैं। इस दुकान के साथ लगती एक दवाइयों की दुकान के भी ताले टूटे हैं। जहां से एक एसी तथा कुछ अन्य सामान चोरी हुआ बताया जा रहा है। इस संबंध में एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। उन्होंने आसपास के दुकानदारों को अपनी दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed