{"_id":"6aa83f36238b0ee0b701f651","slug":"interviews-for-150-posts-in-hamirpur-on-the-18th-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-208302-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में 150 पदों के लिए साक्षात्कार 18 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में 150 पदों के लिए साक्षात्कार 18 को
Tue, 15 Sep 2026 11:59 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:59 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में नालागढ़ की निजी कंपनी फ्लोर स्टाफ के 150 पदों को भरने के लिए साक्षात्कार लेगी। इन पदों के लिए 18 से 40 वर्ष तक के 12वीं पास पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 14,300 रुपये मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम भत्ता,पीएफ, ईएसआईसी और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। इनका कार्यस्थल नालागढ़ होगा।जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि अगर कोई युवा इन पदों के लिए योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों और हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। संवाद
विज्ञापन