फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Interview of service engineer and marketing in Hamirpur on 3rd April

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में सर्विस इंजीनियर और मार्केटिंग के साक्षात्कार तीन अप्रैल को

Sat, 29 Mar 2025 06:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 29 Mar 2025 06:22 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में निजी कंपनी की ओर से तीन अप्रैल को सुबह साढ़े दस बजे साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। साक्षात्कार में हमीरपुर की निजी कंपनी की ओर से सर्विस इंजीनियर के 10, एक महिला रिसेप्शनिस्ट और मार्केटिंग के लिए पांच पुरुष उम्मीदवारों के पदों को भरने के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। सर्विस इंजीनियर पदों के लिए मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और फिटर ट्रेड के आईटीआई डिप्लोमा धारक युवा पात्र होंगे। महिला रिसेप्शनिस्ट और मार्केटिंग के पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक रखी गई है। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि सभी पदों के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष रखी गई है। आवेदकों को कंपनी की ओर से 12 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत पात्र उम्मीदवार हिमाचली स्थायी निवासी प्रमाण पत्र और अपने मूल प्रमाण पत्रों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed