{"_id":"67b4d83573a0e8adab0f0564","slug":"interview-of-security-guard-and-supervisor-in-badsar-on-24th-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-148575-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को
Wed, 19 Feb 2025 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 19 Feb 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार ले सकते हैं हिस्सा
बड़सर(हमीरपुर)। बिलासपुर के शाहतलाई स्थित निजी कंपनी की ओर से सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती के लिए 24 फरवरी को सुबह 11:00 बजे उपरोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।
इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे और उन्हें 17 हजार रुपये से लेकर 22 हजार रुपये तक मासिक वेतन एवं अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।
जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने इच्छुक उम्मीदवारों से साक्षात्कार के लिए 24 फरवरी को सुबह 11 बजे उपरोजगार कार्यालय बड़सर में उपस्थित होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर कोई युवा योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है, तो वह अपने मूल प्रमाणपत्रों तथा हिमाचली प्रमाणपत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।
विज्ञापन
भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 या कंपनी के मोबाइल नंबर 85580-62252 पर भी संपर्क किया जा सकता है। संवाद