{"_id":"68c01fb0e0a4e2b13f02a434","slug":"international-conference-on-environment-and-disaster-management-to-be-held-tomorrow-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-166267-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पर्यावरण और आपदा प्रबंधन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन कल होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पर्यावरण और आपदा प्रबंधन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन कल होगा
Wed, 10 Sep 2025 06:07 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 10 Sep 2025 06:07 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर के भूगोल विभाग की ओर से 11 और 12 सितंबर को पर्यावरण, सतत विकास और आपदा प्रबंधन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. विभा ठाकुर करेंगी।
भूगोल विभाग के प्रोफेसर राजीव ठाकुर ने बताया कि यह सम्मेलन पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसके माध्यम से प्रतिभागी अपने योगदान को साझा कर सकते हैं। सम्मेलन में प्रमुख वक्ता के रूप में प्रसिद्ध पर्यावरणविद् मेघा पाटेकर भाग लेंगी।
इसके अलावा डॉ. सैम्सन माववोगा (मसाई मारा विश्वविद्यालय, केन्या), डॉ. श्याम कौशल (परीक्षा नियंत्रक, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय), डॉ. देवदत्त शर्मा (भूतपूर्व उप-कुलपति, सरदार पटेल विश्वविद्यालय, मंडी), डॉ. कोमल राज अर्याल (एस्टन विश्वविद्यालय, बर्मिंघम), डॉ. एहसान उल हक (जम्मू विश्वविद्यालय) और डॉ. सत्य प्रकाश कौशिक (कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय) उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
सम्मेलन के सह-समन्वयक डॉ. उमा एवं प्रोफेसर शशि शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगभग 500 प्रतिभागी अपने शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे।