फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Inspection of land for college in Lambalu

लंबलू में महाविद्यालय के लिए जमीन का हुआ निरीक्षण

Mon, 04 Apr 2022 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Inspection of land for college in Lambalu
लंबलू में महाविद्यालय के लिए भूमि का निरीक्षण करते अधिकारी। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिला मुख्यालय से जाहू रोड पर पड़ने वाले लंबलू कस्बे में महाविद्यालय खोलने की कवायद के तहत सोमवार को मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार विभागीय अधिकारियों और भोरंज कॉलेज के प्राचार्य ने भूमि का निरीक्षण किया है। हाल ही में हुए मुख्यमंत्री दौरे के दौरान दिए कॉलेज खोलने के आश्वासन पर सरकार ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इसके लिए संभाव्यता रिपोर्ट सौंपने के लिए भोरंज कॉलेज के प्राचार्य को लगाया है। कॉलेज प्राचार्य राकेश कुमार ने राजस्व विभाग से नायब तहसीलदार रमेश गारला के साथ भूमि का निरीक्षण किया। यहां 75 कनाल भूमि है, जहां महाविद्यालय का निर्माण हो सकता है।
विज्ञापन

लंबलू दौरे के दौरान पंचायत और क्षेत्रवासियों की मांग पर मुख्यमंत्री ने कॉलेज खोलने के लिए सकारात्मक कार्रवाई विभागों से रिपोर्ट लेने के बाद करने का जनसभा में आश्वासन दिया था। सरकार ने इलाके के वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों की जमा दो कक्षा में बच्चों की संख्या, भूमि की उपलब्धता, राजस्व उपमंडल और विधानसभा क्षेत्र का नाम, इस राजस्व उपमंडल और विधानसभा में अन्य कॉलेजों की संख्या, लंबलू से उनकी दूरी आदि की रिपोर्ट भी मांगी है। इसके लिए भोरंज कॉलेज के प्राचार्य ने भूमि का निरीक्षण किया है। वे शिक्षा विभाग को रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में लंबलू पंचायत के प्रधान करतार सिंह चौहान ने कहा कि भोरंज कॉलेज प्राचार्य और नायब तहसीलदार ने भूमि का निरीक्षण किया है। इस दौरान इलाके के कई बुद्धिजीवी भी मौजूद रहे। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री और विधायक का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed