फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Inspection of cleanliness of rooms and bathrooms of volunteers.

Hamirpur (Himachal) News: स्वयंसेवियों के कमरों और बाथरूम की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण

Sun, 27 Oct 2024 04:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 04:31 PM IST
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा में राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर जारी है। शिविर के छठे दिन भोरंज विधानसभा के विधायक सुरेश कुमार ने शाम के समय औचक निरीक्षण करके व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने स्वयंसेवियों से शिविर में हो रहे प्रोजेक्ट के कार्यों की फीडबैक ली। स्वयंसेवियों के कमरों, किचन व्यवस्था और बाथरूम की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आज समाज परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। इसलिए समाज में सेवाभाव की भावना पैदा करना युवा स्वयंसेवियों का नैतिक कर्तव्य है। विधायक ने बच्चों की मांग पर स्कूल में दो अलग-अलग बाथरूम व ऑनलाइन पढ़ाई के लिए ब्रॉडबैंड की सुविधा देने का आश्वासन दिया। स्कूल के राष्ट्रीय कार्यक्रम अधिकारी अश्वनी राणा ने कहा ने स्वयंसेवियों ने प्रभात फेरी निकाल और योगाभ्यास करके प्रोजेक्ट कार्य को पूरा किया है। इस दौरान महिला कांग्रेस सदस्य एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य सविता मिन्हास भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed