{"_id":"676c9b79a08930f6910e540a","slug":"inspection-of-additional-land-for-medical-college-hamirpur-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-144218-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के लिए अतिरिक्त भूमि का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के लिए अतिरिक्त भूमि का किया निरीक्षण
Thu, 26 Dec 2024 07:46 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 26 Dec 2024 07:46 AM IST
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर )। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर स्थित जोलसप्पड़ के पास अतिरिक्त निजी भूमि अधिग्रहण करने की सरकार की योजना के चलते एसडीएम नादौन ने भूमि का निरीक्षण किया। वहीं, राजस्व अधिकारियों की उपस्थिति में मौके पर निरीक्षण कर राजस्व रिकॉर्ड की भी पूरी जानकारी हासिल की है।
यहां पर कुल अतिरिक्त 50 कनाल भूमि अधिग्रहण प्रस्तावित है। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर ही टीका महाल थाईं के बड़े भू भाग के स्वामियों से भी सरकार की प्रस्तावित परियोजना के बारे विस्तार से चर्चा की। चर्चा के दौरान एकमात्र परिवार के दो सगे भाइयों की भूमि अधिक है। इनमें से 37 कनाल भूमि के मालिक दीपक ठाकुर और प्रदीप कुमार हैं।
दोनों भू मालिकों ने प्रशासन के माध्यम से प्रदेश सरकार से मांग की है कि गत वर्ष भी गांव के बीच से निकलने वाले बाईपास के लिए करीब 600 मीटर गांववासियों की निजी भूमि सरकार ने ली थी, जबकि उसमें भी अधिकतर कृषि करने योग्य भूमि का अधिग्रहण हुआ था। उसके बाद लोगों ने परिवार की रोजी-रोटी के लिए व्यवस्था के अनुसार किसी ने व्यापारिक प्रतिष्ठान खोलने की योजना बनाई, तो किसी ने मेडिकल कॉलेज में सरकार की ओर से नौकरी मिलने की आस लगाई थी।
विज्ञापन
वहीं, अब 50 कनाल और निजी भूमि का अधिग्रहण करने का सरकार की ओर से फरमान जारी हो गया। ऐसे में यहां पर बड़े भू भाग के स्वामियों दीपक और प्रदीप ने कहा कि सरकार निजी भूमि मालिकों के परिजनों को योग्यता के आधार पर मेडिकल कॉलेज में नौकरी करने हेतु पद आरक्षित करे। अन्यथा उनको सरकार के खिलाफ न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा।
कोट
फिलहाल सरकार की प्रस्तावित योजना के तहत राजस्व रिकॉर्ड के अंतर्गत मौके का निरीक्षण करने के आदेश सरकार की ओर से किए गए हैं। उसी के तहत राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में जहां मौके का निरीक्षण किया गया है। वहीं, निजी भूमि मालिकों से भी प्रस्तावित परियोजना के बारे में संक्षिप्त चर्चा हुई है।
-राकेश शर्मा, एसडीएम, नादौन

टौणीदेवी अस्पताल में फल वितरण करते भाजपा नेता। भाजपा।