फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Inspection conducted regarding development works in Nadaun

Hamirpur (Himachal) News: नादौन में विकास कार्यों को लेकर किया निरीक्षण

Thu, 28 Mar 2024 07:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 07:11 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष शम्मी सोनी सहित नगर पंचायत सचिव रमन शर्मा ने वीरवार को शहर में विकास कार्यों को गति देने के लिए शहरभर के प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने बस अड्डा सहित कुछ अन्य स्थलों पर होने वाले मरम्मत कार्यों के बारे में भी मौका देखकर निरीक्षण किया। इस बारे में शम्मी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के स्पष्ट निर्देश हैं कि शहर को पूरी तरह स्वच्छ और सुंदर बनाया जाए। उन्होंने कहा कि शहर में आयोजित विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। शहर के सौंदर्यीकरण के लिए एक योजना बनाई जा रही है, जिसे पूरा करने के लिए शीघ्र ही कार्य रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, नगर पंचायत सचिव रमन शर्मा ने बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों के विकास के लिए योजना बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed