फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Information given to women about Kangaroo Mother Care Scheme

Hamirpur (Himachal) News: महिलाओं को कंगारू मदर केयर योजना के बारे में दी जानकारी

Tue, 26 Sep 2023 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। बाल विकास परियोजना हमीरपुर के सौजन्य से सोमवार को नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर नौ में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता वार्ड पार्षद पुष्पा शर्मा ने की। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग हमीरपुर से पर्यवेक्षक एवं संरक्षण अधिकारी प्रदीप कुमार चौहान ने महिलाओं को कंगारू मदर केयर योजना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि अल्प वजन और समय पूर्व पैदा हुए नवजात शिशुओं के लिए स्तनपान के साथ-साथ कंगारू मदर केयर योजना बहुत लाभकारी है। इससे शिशु के स्वास्थ्य में अत्यधिक सुधार होता है और वह सामान्य शिशु की श्रेणी में जल्द आ जाता है। शिविर में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत नगर परिषद क्षेत्र की पांच लोकल चैंपियन लड़कियों वंशिका, निकिता, शेफाली, कृतिका और सायेशा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शिविर में लिंग विशेषज्ञ निशा कुमारी ने महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने और विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर कौशल्या देवी, नीला रजनी, रीना और सुदेश ने विभिन्न व्यंजनों की प्रदर्शनी के साथ रंगोली बनाई।
विज्ञापन

उधर, ग्राम पंचायत सेर बलौनी के सेर गांव में राष्ट्रीय पोषण माह पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधान ग्राम पंचायत नीलम कुमारी ने की। इस अवसर पर तिलक राज वृत्त पर्यवेक्षक धनेड़, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शिक्षा शर्मा, मधु कुमारी, नीलम रानी, अंजू कुमारी, तृप्ता, बीना देवी और सरोज कुमारी ने भाग लिया। इधर, महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत बाल विकास परियोजना हमीरपुर के सौजन्य से ग्राम पंचायत दरोगण पति कोट के आंगनबाड़ी केंद्र कोट-1 में सूचना, शिक्षा एवं संप्रेषण कैंप का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पंचायत उपप्रधान संजीव कुमार ने की। शिविर में वृत्त पर्यवेक्षिका एवं संरक्षण अधिकारी सिमरो शर्मा, आशा वर्कर कमलेश कुमारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रजनी, रीतू, अंजू, चंद्रेश, नीतू, संतोष, सुषमा, रेखा और सीता इत्यादि उपस्थित रहीं। इस अवसर पर पौष्टिक व्यंजनों और अनाजों की प्रदर्शनी लगाकर लोगों को इनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed