फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Information given regarding preparation of Gram Panchayat Development Plan, Gram Sabhas will be held from 29th

Hamirpur (Himachal) News: ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने संबंधी दी जानकारी, 29 से होंगी ग्राम सभाएं

Thu, 21 Nov 2024 01:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 21 Nov 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Information given regarding preparation of Gram Panchayat Development Plan, Gram Sabhas will be held from 29th
जिला परिषद हॉल में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीएम। स्रोत : विभाग
सचित्र
विज्ञापन

जिला परिषद हाल में एडीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। ग्राम पंचायत विकास योजना वित्त वर्ष 2025-26 तैयार करने के उद्दे्श्य से बुधवार संबंधित विभागों के साथ जिला स्तरीय बैठक जिला परिषद हाल में हुई। बैठक की अध्यक्षला एडीएम राहुल चौहान ने की। बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारियों को ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने संबंधी समस्त बिंदुओं के बारे में बताया गया। जिला की समस्त ग्राम पंचायतों के लिए जीपीडीपी ग्राम सभा शेड्यूल जारी कर दिया है।
विभिन्न पंचायतों में ग्राम सभाएं 29 नवंबर से आरंभ हो रही हैं। यह ग्राम सभाएं 10 दिसंबर तक जारी रहेंगी। जीपीडीपी से संबंधित संपूर्ण कार्य निष्पादित करने हेतु 31 जनवरी 2025 की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। इसी तर्ज पर बीपीडीपी और डीपीडीपी तैयार करने की प्रक्रिया है, जिसकी अंतिम तिथि 28 फरवरी 2025 व 31 मार्च 2025 है। पीडीआई आंकलन के आधार पर जिला की समस्त ग्राम पंचायतों द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए चयनित की जाने वाली थीमस के बारे में चर्चा की गई। इसके उपरांत एडीएम ने आरडीडी और पंचायती राज विभागों की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि 15 दिनों के उपरांत फिर से बैठक की जाएगी। बैठक में जिला पंचायत अधिकारी शशि बाला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

दो ग्राम पंचायतों के प्रधान गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में होंगे सम्मानित

जिला की ग्राम पंचायतों में दो ग्राम पंचायतों के प्रधानों, जिनके द्वारा भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही दस योजनाओं में से आठ योजनाओं का लक्ष्य परिपूर्ण किया गया है, को 26 जनवरी 2025 को आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में सम्मानित किया जाना प्रस्तावित है। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने विभाग की योजनाओं का लक्ष्य परिपूर्ण करने वाली ग्राम पंचायतों का विवरण निर्धारित प्रपत्र पर 22 नवंबर तक कार्यालय को प्रेषित करें। डीसी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कमेटी द्वारा दो ग्राम पंचायतों के प्रधानों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed