फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Information given on prevention of water borne diseases in Bhaleth

Hamirpur (Himachal) News: भलेठ में दी जलजनित रोगों से बचाव की दी जानकारी

Sat, 05 Jul 2025 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 05 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Information given on prevention of water borne diseases in Bhaleth
भलेठ गांव में आयोजित जागरूक शिविर में ग्रामीणों के साथ स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। स्रोत: जागर
सुजानपुर(हमीरपुर)। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को विकास खंड सुजानपुर के गांव भलेठ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में आम लोगों को पेयजल की स्वच्छता और जलजनित रोगों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

विभाग के जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी बीरबल वर्मा ने स्थानीय लोगों ने कहा कि अशुद्ध जल के उपयोग, संक्रमित भोजन, स्वच्छता की कमी और हाथों की सफाई न होने के कारण डायरिया यानि दस्त रोग फैल सकता है। अगर इस रोग का समय पर उपचार न किया जाए, तो यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। विशेषकर, छोटे बच्चों के लिए यह घातक सिद्ध हो सकता है।
विज्ञापन

वहीं, थोड़ी सी सावधानी बरतकर हम गंदे पानी से होने वाली बीमारियों से अपना बचाव कर सकते हैं। बरसात के मौसम में पानी को कम से कम 15 मिनट उबालने के बाद ही उपयोग करें, खाद्य पदार्थों को ढककर रखें, ताजा खाना खाएं, भोजन बनाने से पहले, खाने से पहले और शौच जाने के बाद हाथों को अच्छी तरह साबुन से धोयें, दस्त व उल्टियां होने पर तुरंत ओआरएस के घोल का उपयोग करें। इससे हम अपने परिवार व समुदाय को कई जलजनित रोगों से बचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर स्वास्थ्य पर्यवेक्षक अजय जगोता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुलोचना देवी, आशा वर्कर पूजा, सोमा, नीलम और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed