{"_id":"66719a7b4301c128b40dee01","slug":"information-given-about-scout-and-guide-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-129917-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: स्काउट एंड गाइड के बारे में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: स्काउट एंड गाइड के बारे में दी जानकारी
विज्ञापन
कांगू (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगू में आयोजित विशेष शिविर सोपान का समापन मंगलवार को हुआ। समापन समारोह में प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं प्रधानाचार्य मदन लाल बनयाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने शिविर उपस्थित गाइड्स को स्काउट एंड गाइड के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
इससे पूर्व स्कूल की प्रधानाचार्य शकुंतला पाटियाल ने स्टाफ सहित मुख्यातिथि का भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि शिविर में 358 गाइड्स ने प्रशिक्षण लिया। शिविर के दौरान गाइड्स को फ्लैग सेरिमनी, मार्च पास्ट तथा विभिन्न खेलों सहित अन्य गतिविधियों का विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। शिविर के बारे में वंशिका ने जानकारी दी। जबकि, प्रवीण जमवाल ने शिविर की विस्तृत रिपोर्ट पढ़ी। प्रधानाचार्य ने प्रशिक्षकों मोनिका बन्याल, प्रवीण परिहार, रीना, माया देवी, सुनीता, आशा तथा संतोष की भी सराहना की।