फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Information given about free legal aid to students

Hamirpur (Himachal) News: विद्यार्थियोंं को मुफ्त कानूनी सहायता की दी जानकारी

Wed, 28 Aug 2024 07:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 07:38 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने बुधवार को जलाड़ी के निजी कॉलेज में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसकी अध्यक्षता प्राधिकरण के सचिव असलम बेग ने की। उन्होंने कॉलेज के लगभग 200 विद्यार्थियों और 30 फैकल्टी मैंबर्स को नालसा की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आम लोगों को न्याय सुलभ बनाने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण (नालसा) ने कई महत्वपूर्ण योजनाएं आरंभ की हैं।

मुफ्त कानूनी सहायता योजना इनमें से सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि एससी-एसटी वर्ग के लोग, महिलाएं, बच्चे, दिव्यांग, आपदा पीड़ित, अत्याचार पीड़ित, श्रमिक, किन्नर, कैदी और सालाना तीन लाख रुपये से कम आय वाले सभी वर्गों के लोग मुफ्त कानूनी सहायता योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया बहुत ही सरल है। किसी भी न्यायालय परिसर में स्थापित फ्रंट आफिस में जाकर पात्र लोग मुफ्त कानूनी सहायता के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव ने कई अन्य महत्वपूर्ण कानूनी जानकारियां भी दीं। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य विजय कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed