फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Information given about free legal aid scheme

Hamirpur (Himachal) News: मुफ्त कानूनी सहायता योजना की दी जानकारी

Sat, 21 Sep 2024 08:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 08:14 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हमीरपुर। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण और महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को ग्राम पंचायत मोहीं में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता करते हुए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं वरिष्ठ सिविल जज असलम बेग ने लोगों को प्राधिकरण (नालसा) की विभिन्न योजनाओं और कई अधिनियमों की जानकारी दी। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने पोषण माह के अंतर्गत लोगों को पोषण के महत्व से अवगत करवाया। वरिष्ठ सिविल जज असलम बेग ने बताया कि आम लोगों को न्याय सुलभ बनाने के लिए नालसा ने महत्वपूर्ण योजनाएं आरंभ की हैं। इन योजनाओं में मुफ्त कानूनी सहायता योजना सबसे महत्वपूर्ण है। एससी-एसटी वर्ग के लोग, महिलाएं, बच्चे, दिव्यांग, आपदा पीड़ित, अत्याचार पीड़ित, श्रमिक, कैदी और सालाना 3 लाख रुपये से कम आय वाले सभी वर्गों के लोग मुफ्त कानूनी सहायता योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं। मानव तस्करी के शिकार लोगों, असंगठित क्षेत्र के कामगारों, किसी भी तरह के अत्याचार और तेजाब हमलों की शिकार महिलाओं की मदद के लिए भी नालसा ने योजनाएं आरंभ की हैं। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने भी लोगों को पोषण के महत्व से अवगत करवाया। इस महीने पोषण माह के अंतर्गत आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रंगोली के माध्यम से भी लोगों को पौष्टिक एवं संतुलित आहार का महत्व समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed