{"_id":"67dc5fc42d514b80140c6a10","slug":"inflow-of-devotees-in-the-court-of-paunahari-more-than-41-lakh-offerings-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-151122-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पौणाहारी के दरबार में श्रद्धालुओं का तांता, 41 लाख से अधिक चढ़ावा चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पौणाहारी के दरबार में श्रद्धालुओं का तांता, 41 लाख से अधिक चढ़ावा चढ़ा
Fri, 21 Mar 2025 05:59 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 21 Mar 2025 05:59 AM IST
विज्ञापन
चैत्र मास मेलो के दौरान बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर में बालयोगी के भजनों पर झूमते श्रद्धालु। संवा
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर में चैत्र मास मेलों में लाखों श्रद्धालु पौणाहारी के दरबार में शीश नवा चुके हैं। बाबा के दरबार में वीरवार को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मेले में 20 हजार के करीब श्रद्धालुओं ने बालयोगी के दरबार में शीश नवा कर पवित्र गुफा के दर्शन किए।
चढ़ावे की गणना वीरवार को मंदिर परिसर में की गई। न्यास के अध्यक्ष एवं एसडीएम बड़सर राजेंद्र गौतम ने कहा कि श्रद्धालुओं की ओर से बाबा के दर 30 लाख 67 हजार 410 रुपये चढ़ावा और दान के तौर पर 11 लाख 31 हजार 405 रुपये प्राप्त हुए हैं। कुल 41 लाख 98 हजार 815 रुपये चढ़ावे और दान के रूप में प्राप्त हुए। भक्तों की ओर से 23 ग्राम सोना एवं 77 ग्राम चांदी भी बाबा के दरबार में अर्पित की गई है। विदेशी करंसी में इंग्लैंड पाउंड 615, यूएस डॉलर 140, यूरो 210, कनाडा डॉलर 870, यूएई दिरहम 495, कतर रियाल 11 भी बाबा के दर चढ़ाए गए हैं। मेलों के दौरान बाबा के भक्तों की ओर से 80 बकरे भी बाबा को अर्पित किए। जिनकी वीरवार को खुली बोली लगाकर नीलाम किया गया। इस नीलामी से न्यास को 2 लाख 44 हजार 500 की राशि प्राप्त हुई। न्यास अध्यक्ष राजेंद्र गौतम ने कहा कि मेलों में आने वाले श्रद्धालुओं के सुविधाओं का खास ख्याल रखा जा रहा है।