फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Inflation hits... Oil and rice prices rise, kitchen budget suffers

Hamirpur (Himachal) News: महंगाई की मार... तेल-चावल के दाम बढ़े, रसोई का बजट बिगड़ा

Thu, 07 May 2026 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 07 May 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Inflation hits... Oil and rice prices rise, kitchen budget suffers
राकेश जम्वाल, निवासी चौकी जंबाला
हमीरपुर। गैस सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी के बाद अब जिले में रसोई का तेल भी महंगा हो गया है। तेल के दामों में 5 से 10 रुपये प्रति बोतल की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

इसके साथ ही चावल, घी और रिफाइंड के दामों में भी 2 से 5 रुपये तक की वृद्धि हुई है, जिससे आम उपभोक्ताओं की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है। तेल व रिफाइंड के दाम बढ़ने से रसाई का बजट बिगड़ गया है। बाजार में पहले जो तेल की बोतल 175 रुपये में मिलती थी, अब वह 180 रुपये में मिल रही है।
विज्ञापन

वहीं, कुछ ब्रांड का तेल 190 रुपये से बढ़कर 200 रुपये प्रति बोतल तक हो गया है। चावल की 25 किलो की बोरी, जो पहले 1200 रुपये में मिलती थी, अब 1400 रुपये तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों के अनुसार पिछले एक सप्ताह से लगातार कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है और आने वाले समय में तेल, रिफाइंड और चावल के दामों में लगभग 10 प्रतिशत तक और वृद्धि की संभावना है। हालांकि दालों के दाम स्थिर रहने से कुछ राहत बनी हुई है।
महंगाई का सबसे अधिक असर छोटे दुकानदारों पर पड़ रहा है, जहां पकौड़े और समोसे जैसे व्यंजनों के लिए तेल और रिफाइंड का अधिक उपयोग होता है।
---



रिफाइंड के दामों में पांच रुपये की वृद्धि हुई है। इससे पकौड़े और अन्य खाद्य सामग्री बनाने पर असर पड़ रहा है। पहले गैस के दाम बढ़ने से व्यापार पर असर पड़ा है। वहीं, अब तेल, रिफाइंड और घी के दाम बढ़ने से व्यापार प्रभावित हो रहा है। -सुरजीत सिंह, ढाबा संचालक हमीरपुर


चावल की सप्लाई पर भी असर देखने को मिल रहा है। रिफाइंड पर पांच रुपये और तेल पर पांच से दस रुपये की वृद्धि हुई है। आने वाले समय में इनके दाम और अधिक बढ़ सकते हैं। चावलों के दामों में दो से तीन रुपये की वृद्धि दर्ज हुई है। -रजनीश कपिल, दुकानदार, हमीरपुर


पिछले एक सप्ताह से दामों में वृद्धि दर्ज की जा रही है। तेल के दाम में दस रुपये की वृद्धि हुई है। दालों के दाम अभी स्थिर हैं, लेकिन चावल के दामों में वृ़द्धि हुई है। दाम बढ़ने से ग्राहकों पर असर पड़ा है। आने वाले समय में और दाम बढ़ने की आशंका है। -विधि चंद, दुकानदार, हमीरपुर



पहले गैस की किल्लत से जूझना पड़ रहा था। अब तेल और घी के दाम बढ़ गए हैं। आने वाले समय में दालों के दाम भी बढ़ जाएंगे। इस तरह से गरीब की थाली से धीरे-धीरे सब गायब होता जाएगा। महंगाई पर अंकुश लगाया जाना चाहिए, ताकि गरीब वर्ग को राहत मिल सके। -राकेश जम्वाल, निवासी चौकी जंबाला

राकेश जम्वाल, निवासी चौकी जंबाला

राकेश जम्वाल, निवासी चौकी जंबाला

राकेश जम्वाल, निवासी चौकी जंबाला

राकेश जम्वाल, निवासी चौकी जंबाला

राकेश जम्वाल, निवासी चौकी जंबाला

राकेश जम्वाल, निवासी चौकी जंबाला

राकेश जम्वाल, निवासी चौकी जंबाला

राकेश जम्वाल, निवासी चौकी जंबाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article