{"_id":"6899db838f417ceeea0a9057","slug":"ineligible-people-returned-the-amount-of-two-lakhs-to-the-workers-welfare-board-kanwar-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-163644-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपात्र लोगों ने कामगार कल्याण बोर्ड को लौटाई दो लाख की राशि : कंवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपात्र लोगों ने कामगार कल्याण बोर्ड को लौटाई दो लाख की राशि : कंवर
Tue, 12 Aug 2025 05:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 12 Aug 2025 05:29 AM IST
विज्ञापन
कहा, कामगार बोर्ड की योजनाओं के दुरुपयोग पर करवाई जा रही है एफआईआर
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर । भवन निर्माण एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने कहा है कि वर्ष 2022 के दौरान मात्र कुछ महीनों में ही बोर्ड में बड़े पैमाने पर पंजीकृत श्रमिकों और कई अपात्र लोगों को दिए गए वित्तीय लाभ के आंकड़े आश्चर्यजनक हैं। इनकी जांच में कई धांधलियों का खुलासा हो रहा है। इनमें दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ बोर्ड एफआईआर दर्ज करवा रहा है। हमीरपुर स्थित बोर्ड के राज्य कार्यालय में उन्होंने मीडिया कर्मियों को को जारी बयान में यह बात कही है।
उन्होंने बताया कि गलत हथकंडे अपनाकर वित्तीय लाभ लेने वाले लोगों को दस साल तक की सजा हो सकती है। अब कई अपात्र लोग कार्रवाई के डर से बोर्ड को धनराशि लौटाने के लिए आगे आ रहे हैं। 2 लोगों ने लगभग 2 लाख रुपये की धनराशि वापस भी कर दी है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले के कुछ महीनों के दौरान ही प्रदेश में लगभग 70 हजार श्रमिकों का पंजीकरण किया गया और अप्रैल 2021 से अक्तूबर 2022 तक लगभग 171.61 करोड़ रुपये के वित्तीय लाभ धड़ाधड़ बांटे गए, जिसमें हमीरपुर जिले के 52.42 करोड़ रुपये शामिल हैं। ये लाभ लेने वालों में कई साधन संपन्न लोग भी शामिल थे। इससे कई जरूरतमंद एवं पात्र श्रमिकों के हितों पर कुठाराघात हुआ है। उन्होंने कार्यभार संभालते ही सभी श्रमिकों की हिम परिवार पोर्टल के माध्यम से ई-केवाईसी करवाने का निर्णय लिया और इसमें कई ऐसे अपात्र लोगों का पता चला है, जिन्होंने गलत हथकंडे अपनाकर लाखों रुपये की वित्तीय लाभ लिए हैं। बोर्ड ने हमीरपुर जिले में ऐसे 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।