फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Indradutt Lakhanpal listened to people's problems in Maihar

Hamirpur (Himachal) News: इंद्रदत्त लखनपाल ने मैहरे में सुनीं जनसमस्याएं

Wed, 27 Sep 2023 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Indradutt Lakhanpal listened to people's problems in Maihar
बड़सर विधायक जनसमस्याएं सुनते हुए। (स्रोत : लोक संपर्क विभाग)
बड़सर (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने बुधवार को मैहरे स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और इनमें से अधिकांश का मौके पर ही निपटारा कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने अन्य जनसमस्याओं के भी अतिशीघ्र निपटारे के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। लखनपाल ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के 10 लाभार्थियों को मकान निर्माण के लिए कुल 15 लाख रुपये के चेक भी वितरित किए। उन्होंने अंतरजातीय विवाह अनुदान योजना के 17 लाभार्थियों को भी कुल साढे आठ लाख रुपये के चेक प्रदान किए। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल के सभी क्षेत्रों के चहुमुखी विकास और समाज के सभी वर्गों के कल्याण एवं उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

इस दिशा में सरकार की ओर से कई सराहनीय निर्णय लिए जा रहे हैं। उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों को सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए, ताकि सभी पात्र लोग इनका लाभ उठा सकें। लखनपाल ने अधिकारियों से कहा कि वे प्रतिदिन सरकारी कार्यालयों में आने वाले सभी लोगों की हरसंभव मदद करें और यदि ये लोग सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी नहीं कर पा रहे हैं तो इनका मार्गदर्शन भी करें। कार्यक्रम के दौरान एसडीएम डॉ. रोहित शर्मा, खंड विकास अधिकारी रमेश चंद, प्रदेश कांग्रेस सचिव कृष्ण चैधरी, बीडीसी सदस्य विनोद कुमार, डैनी जसवाल, सोशल मीडिया प्रभारी अश्वनी शर्मा, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य वेद प्रकाश अग्निहोत्री, गारली के पूर्व प्रधान संजय शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगदीश ठाकुर, तहसील कल्याण अधिकारी गीता मरवाहा, अन्य अधिकारी तथा कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed