{"_id":"65ecc91da0b9a6fab9055b0c","slug":"indoor-stadium-will-be-built-in-khaari-on-the-lines-of-chandigarh-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-123248-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: चंडीगढ़ की तर्ज पर खरीड़ी में बनेगा इंडोर स्टेडियम, 65 करोड़ होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: चंडीगढ़ की तर्ज पर खरीड़ी में बनेगा इंडोर स्टेडियम, 65 करोड़ होंगे खर्च
Sun, 10 Mar 2024 07:52 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 10 Mar 2024 07:52 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के विधानसभा क्षेत्र नादौन के खरीड़ी मैदान में दिल्ली व चंडीगढ़ की तर्ज पर नाइट क्रिकेट, स्वीमिंग पुल और शूटिंग रेंज की सुविधा वाला इंडोर स्टेडियम बनेगा। इन सुविधाओं वाला यह प्रदेश का पहला इंडोर स्टेडियम होगा। अगले सप्ताह मुख्यमंत्री सुक्खू इस इंडोर स्टेडियम का शिलान्यास कर सकते हैं। इंडोर स्टेडियम के निर्माण के लिए 37 करोड़ का टेंडर आवंटित किया गया है।
दिल्ली की बंसल एंड एसोसिएट को यह टेंडर आवंटित हुआ है। शिलान्यास के बाद इस प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। दिल्ली और चंडीगढ़ के इंडोर स्टेडियम की तर्ज पर ही इस इंडोर स्टेडियम का निर्माण होगा, जिसमें नाइट किक्रेट और स्वीमिंग पूल की सुविधा भी मिलेगी। बजट सत्र में सीएम सुक्खू ने इसकी घोषणा की थी। इस प्रोजेक्ट पर 65 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। प्रथम चरण में 37 करोड़ का टेंडर आवंटित किया गया है।
17 कनाल भूमि में बनने वाले इंडोर स्टेडियम में खिलाड़ियों को अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेगी। इसमें 11 विभिन्न खेलों को खेलने की सुविधा खिलाड़ियों को मिलेगी। सीएम के आगामी नादौन दौरे में इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास संभावित है।
विज्ञापन
इंडोर स्टेडियम में क्या-क्या रहेंगी सुविधा
खरीड़ी में बनने वाले इंडोर स्टेडियम के बेसमेंट में शूटिंग रेंज, धरातल मंजिल पर पार्किंग व स्वीमिंग पूल, चेंज रूम, प्रथम तल पर जिम्नास्टिक, मेडिकल रूम, द्वितीय मंजिल पर मल्टीपर्पज हॉल बनाया जाएगा। इसमें कुश्ती, बॉक्सिंग, कबड्डी, योगा और टेबल टेनिस के कोर्ट होंगे। तृतीय मंजिल पर बेडमिंटन कोर्ट, टेनिस कोर्ट का निर्माण होगा।
17 कनाल भूमि पर इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। 37 करोड़ का टेंडर इसके लिए आवंटित कर दिया गया है। इस प्रोजेक्ट की कुल प्रस्तावित लागत 65 करोड़ के लगभग है।
-दीपक कपिल, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी