{"_id":"578e5d7f4f1c1b347fc4b721","slug":"incrising-pulses-rate","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन डिपुओं में महंगी हुई दालें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन डिपुओं में महंगी हुई दालें
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 19 Jul 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत लोगों को डिपुओं में मिलने वाली दालों की कीमतों में बेहताश बढ़ोतरी कर दी गई है। इसके तहत राशन डिपुओं में 35 रुपये प्रति किलो मिलने वाली दाल चना अब 61 रुपये में मिल रही है। दाल चना में 26 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। जबकि मसर में 10 रुपये और राजमाह में 5 रुपये की वृद्धि कर दी गई है।
विज्ञापन
30 रुपये प्रति किलो बिकने वाले राजमाह अब 35 रुपये, जबकि 45 रुपये प्रति किलो बिकने वाली मसर की दाल अब 55 रुपये प्रति किलो के हिसाब से डिपुओं में मिल रही है।
विज्ञापन
दूसरी ओर डिपुओं में अभी तक खाद्य तेल की आपूर्ति नहीं हो पाई है। एक ओर दालों की कीमतों में भारी भरकम बढ़ोतरी और दूसरे खाद्य तेल के न मिलने से गृहणियों में भारी रोष है।
विज्ञापन
जिला हमीरपुर में प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अधीन 8 राशन के गोदाम हैं। जहां से जिलेभर की उचित मूल्य की सरकारी दुकानों के लिए राशन की आपूर्ति होती है। गृहणियों शकुंतला देवी, सोमा देवी, विद्या देवी, कमला देवी, रेशमा कुमारी, सीमा और सरोज शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने दालों की कीमतों में भारी वृद्धि कर गरीबों के साथ अन्याय किया है।
प्रदेश सरकार की ओर से निर्धारित दालों की सप्लाई राशन की उचित दुकानों पर पहुंच गई है। इस बार दालों की कीमतों में वृद्धि हुई है। खाद्य तेल की आपूर्ति गोदामों में नहीं हुई है। सप्लाई आते ही खाद्य तेल जल्द डिपुओं में उपलब्ध करवाया जाएगा।
-आरके सूद, एरिया मैनेजर, हिप्र सिविल सप्लाई कारपोरेशन हमीरपुर