फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Increasing population is creating danger in every area: Ajay

हर क्षेत्र में खतरे पैदा कर रही बढ़ती हुई आबादी : अजय

Fri, 12 Jul 2024 02:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Increasing population is creating danger in every area: Ajay
टिक्कर में विश्व जनसंख्या दिवस पर आयोजित जागरूकता ​शिविर में उप​स्थित डाक्टर, कर्मचारी एवं प्रत
विश्व जनसंख्या दिवस पर लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन

प्रत्येक वर्ष 11 जुलाई को मनाया जाता है विश्व जनसंख्या दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। स्वास्थ्य विभाग हमीरपुर की ओर से वीरवार को टिक्कर में विश्व जनसंख्या दिवस जागरूकता शृंखला के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अजय अत्री ने की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस आयोजित किया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों का ध्यान बढ़ती हुई आबादी की तरफ लाना है क्योंकि भारत की आबादी दिन व दिन बढ़ती जा रही है। बढ़ती आबादी हमारे लिए हर क्षेत्र में खतरे पैदा कर रही है। इससे लोगों की आय में कमी, भुखमरी की स्थिति, गरीबी, पर्यावरण में बदलाव, खाद्यान्न उत्पादन की कमी, महंगाई का बढ़ना्, यह सभी बढ़ती आबादी का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में भारत की जनसंख्या पहले स्थान पर है जो लगभग 42 करोड़ के आसपास पहुंच चुकी है। इस पर नियंत्रण पाने के लिए हमें विभिन्न कार्यक्रम, सेमिनार और चर्चाएं आयोजित की जानी चाहिए ताकि लोगों को इन विषयों के प्रति जागरूक किया जा सके। इसके अलावा परिवार नियोजन, अच्छी शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, सामुदायिक प्रयास, अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं इन सभी उपायों को अपनाकर जनसंख्या को बढ़ने से रोका जा सकता है। इस अवसर पर बीसीसी समन्वयक सलोचना ने कहा कि विश्व जनसंख्या पखवाड़ा चार चरणों में मनाया जाता है। इसका पहला चरण 1 जून से 20 जून, दूसरा चरण 27 जून से 10 जुलाई, तीसरा चरण 11 से 24 जुलाई और चौथे चरण में जो सेवा प्रदात्ता हैं उन्हें प्रेरित करके सम्मान देना है। इस अवसर पर सीएचओ नीलम कुमारी, आशा कार्यकर्ता सुनीता, पिंकी, अनीता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीना कुमारी, गीता कुमारी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed