फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Increased vehicular pressure on the roads; traffic jams caused a great deal of trouble.

Hamirpur (Himachal) News: सड़क पर बढ़ा वाहनों का दबाव, जाम ने छुड़ाया पसीना

Tue, 08 Sep 2026 11:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 08 Sep 2026 11:20 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सुबह वाहनों का दबाव बढ़ने से ट्राला स्टैंड से डांगक्वाली और दयानंद चौक तक जाम लग गया। सुबह 9:30 से 10 बजे के बीच यातायात का दबाव सबसे अधिक रहा।
विज्ञापन

इस दौरान वाहन रेंगते नजर आए और चालकों व राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी। कई लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में पसीना छूटता रहा और सामान्य से अधिक समय लगा। सोमवार को कामकाजी दिन होने के कारण सुबह कार्यालयों, दुकानों और अन्य कार्यस्थलों की ओर जाने वाले वाहनों के साथ कॉलेज और शिक्षण संस्थानों की ओर जाने वाले वाहनों की संख्या भी बढ़ गई।
विज्ञापन

एक साथ बड़ी संख्या में वाहनों के सड़क पर पहुंचने से ट्राला स्टैंड से दयानंद चौक की ओर यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। जाम में कारों, बसों और दोपहिया वाहनों समेत कई वाहन काफी देर तक फंसे रहे। स्थानीय लोगों राजन, रवि, प्रदीप आदि ने कहा कि सुबह के व्यस्त समय में यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए अतिरिक्त प्रबंधन की जरूरत है। उन्होंने मांग की कि पीक ऑवर में यातायात पुलिस की तैनाती बढ़ाई जाए, ताकि रोजाना आने-जाने वाले लोगों को जाम से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में रोज बन रही जाम की स्थिति
हमीरपुर शहर में व्यस्त समय के दौरान जाम की समस्या आम होती जा रही है। मुख्य सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से कुछ समय के लिए यातायात की रफ्तार थम जाती है। इससे वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीरों को भी परेशानी होती है।
शहर में जाम की समस्या आम है। अकसर यहां पर जाम के कारण गंतव्य तक पहुंचने में देरी होती है। पुलिस को मामले में संज्ञान लेना चाहिए। -बलवीर पटियाल, निवासी हमीरपुर
व्यस्त समय में यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाए। जाम की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। -पवन, निवासी रोपा
जाम के कारण उन्हें भी सड़क पार करने और पैदल आवाजाही में परेशानी होती है। उम्मीद है कि संबंधित विभाग इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान देकर सुबह के समय यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाएगा। -रघुवीर सिंह, निवासी जंगलरोपा

जाम की समस्या से निपटने के लिए होमगार्ड के साथ-साथ यातायात पुलिस कर्मी तैनात रहते हैं। सामान्य रूप से वाहनों की आवाजाही के लिए पुलिस प्रयासरत है। -संजय राणा, ट्रैफिक इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed