फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   In ward number six, people are supplying drinking water with the help of borewell.

Hamirpur (Himachal) News: वार्ड नंबर छह में लोग बोरवेल के सहारे कर रहे पेयजल की आपूर्ति

Tue, 09 Apr 2024 07:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 07:02 PM IST
विज्ञापन
आज तक नहीं बिछीं हैं पेयजल पाइपें, अब गर्मियों के सीजन में लोग परेशान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कांगू (हमीरपुर)। नगर पंचायत नादौन के वार्ड नंबर छह में हाल ही में पेयजल पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू किया गया। धीमी गति से चल रहे इस कार्य के कारण अभी तक भी इस वार्ड के लोगों को पेयजल की आपूर्ति नहीं हुई है। इससे पहले इस वार्ड में करीब 30 वर्ष पहले पेयजल आपूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाई गई थी ताकि यहां के लोगों को पेयजल की आपूर्ति हो सके। फिर भी लोगों के घरों में विभाग की ओर से लगाए गए नलों में पेयजल नहीं पहुंच सका और लोग पेयजल से प्रभावित रहे। लंबे समय तक वार्ड के लोग पेयजल की आपूर्ति के लिए इधर-उधर भटकते रहे। इसके बाद लोगों ने अपने ही स्तर पर एक बोरवेल करवा कर पेयजल की आपूर्ति की और विभाग की ओर से लगाए गए पानी के कनेक्शन के बिलों की भी अदायगी करते रहे। वर्तमान में भी यह लोग बोरवेल के सहारे ही अपने लिए पेयजल की आपूर्ति कर रहे हैं। कुछ समय पहले प्रदेश सरकार ने इस वार्ड के लोगों के लिए अलग से पेयजल पाइप बिछाने का जिम्मा लिया तथा टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद पेयजल पाइप भी बिछाई गई परंतु अभी तक पाइपों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई है। अब गर्मियों का मौसम है। ऐसे में लोगों को पेयजल के लिए और लंबा इंतजार करना पड़ेगा। इसी वार्ड के साथ वार्ड नंबर एक में भी कुछ ऐसी ही स्थिति उत्पन्न हो गई है। जहां पर टूलाइन के निर्माण कार्य के चलते कुछ घरों में पेयजल की आपूर्ति पूर्ण रूप से नहीं हो पा रही है। कार्य के चलते बार-बार पेयजल पाइप क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। इससे कई बार पेयजल की आपूर्ति में बाधा उत्पन्न हो रही है। वार्ड नंबर एक तथा छह के लोगों ने जल शक्ति विभाग से मांग की है कि पेयजल पाइपलाइन बिछाने के कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। उधर, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता अमित चौधरी ने कहा कि वार्ड में पाइपलाइन बिछा दी गई हैं और जल्द ही इसे चालू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed