फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   In the home district, Union Minister Anurag Thakur was made to sit on the eyelids

गृह जिला में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को सिर आंखों पर बिठाया

Sun, 22 Aug 2021 08:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 08:11 PM IST
विज्ञापन
In the home district, Union Minister Anurag Thakur was made to sit on the eyelids
कलूर में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का स्वागत करते जिला भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा सेवाएं व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का गृह जिले में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और लोगों ने पुष्पवर्षा, ढोल नगाड़ों व पटाखों से भव्य स्वागत किया। मंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा रविवार शाम सात बजे जिले की सीमा में प्रवेश की। नादौन के कलूर में प्रवेश हुई इस यात्रा का पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा की अगुवाई में जिला भाजपा ने भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर विधानसभा उप मुख्य सचेतक कमलेश कुमारी, बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल, महामंत्री अभयवीर लवली, जन आशीर्वाद यात्रा के जिला प्रभारी अजय राणा, जिला रूट प्रमुख एवं एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री समेत दर्जनों पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कलूर में स्वागत के बाद कार्यकर्ताओं और लोगों ने केंद्रीय मंत्री का नादौन, जलाड़ी, भूंपल, नौहंगी, रंगस, झनियारा में भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन डॉ. राकेशा बबली, कृषि एवं ग्रामीण बैंक के चेयरमैन कमलनयन, बाल विकास आयोग की अध्यक्ष बंदना योगी, कौशल विकास निगम के अध्यक्ष नवीन शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष राजकुमारी ठाकुर ने मंत्री का जोरदार अभिनंदन किया। इसके बाद यह यात्रा जिला मुख्यालय में पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों और पटाखों से केंद्रीय मंत्री का जोरदार स्वागत किया। सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ गृह जिला पहुंचे केंद्रीय मंत्री को लोगों ने सिर आंखों पर बैठाया। इस दौरान उपायुक्त देवश्वेता बनिक व पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed