{"_id":"63cadc7482861d17241dc642","slug":"in-the-first-rain-the-lights-of-the-district-headquarters-went-off-hamirpur-hp-news-c-19-1-36298-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पहली ही बारिश में जिला मुख्यालय की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पहली ही बारिश में जिला मुख्यालय की बत्ती गुल
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला भर में शुक्रवार को दिनभर मूसलाधार बारिश का क्रम जारी रहा। जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को दिनभर तापमान आठ से नौ डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। लोग ठंड से बचाव के लिए घरों में दुबके रहे। वहीं, पहली ही बारिश में जिला मुख्यालय व अन्य स्थानों में बत्ती गुल हो गई। दोपहर करीब 2:30 बजे बिजली आपूर्ति बाधित हुई और शाम तक बहाल हो पाई। हीरानगर सर्किट हाउस के समीप बिजली लाइनों पर पेड़ गिरने के कारण बिजली बंद रही।
जिस कारण जहां घरों में अंधेरा रहा, वहीं सरकारी कार्यालयों में बिजली न होने से कामकाज प्रभावित रहा। लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली न होने के कारण लोग ठंड में ठिठुरने को मजबूर हुए। वहीं, दुकानदारों ने भी अंगीठियां जलाकर ठंड से बचाव किया। बारिश के कारण बाजार में भी रौनक नहीं थी। आवश्यक काम करवाने के लिए लोग घरों से निकल रहे थे, अन्यथा लोग घरों में दुबके रहे। रूक-रूक हो रही यह बारिश गेहूं की फसल के लिए संजीवनी मानी जा रही है। किसानों सुरेश, विजय, बालकराम, स्वरूप और देशराज आदि ने कहा कि कोहरे के कारण गेहूं की फसल जल गई थी। लेकिन अब बारिश हो गई है, जिससे गेहूं की फसल को काफी लाभ मिलेगा। वहीं, इस बारे बिजली मंडल हमीरपुर के सहायक अभियंता अश्वनी पुरी ने कहा कि सर्किट हाउस के समीप पेड़ गिरने के कारण बत्ती गुल हो गई थी। जिसे बाद में बहाल कर दिया गया।