फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   in nadaun bus stand no more facilities people facing problem

न यात्रियों के बैठने की सुविधा न पीने के लिए पानी

Thu, 28 Apr 2022 01:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
in nadaun bus stand no more facilities  people facing problem
नादौन बस स्टैंड पर बसों का इंतजार करते यात्री - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के इंद्रपाल मार्केट परिसर में संचालित नादौन बस अड्डा मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है। बस स्टैंड में न तो यात्रियों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था है और ना ही पेयजल की सुविधा। जर्जर हो चुकी इंद्रपाल मार्केट के प्रथम तल की छत से प्लास्टर के टुकड़े आए दिन गिर रहे हैं। बस अड्डा में बनी वर्षा शालिका भी जर्जर हो चुकी है और किसी भी समय हादसे का कारण बन सकती है।
विज्ञापन

बता दें कि बस अड्डा नादौन में पिछल साल स्थानीय लोगों की ओर से दो वाटर कूलर लगवाए थे। हैरानी की बात है कि इन वाटर कूलर के लिए पानी की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं हो पाई। पानी का कनेक्शन न होने से यह कूलर बंद पड़े हुए हैं। वहीं बस स्टैंड के समीप लगे दो हैंडपंपों का पानी मटमैला होने के कारण पीने योग्य नहीं है। यात्रियों को पीने के पानी के लिए दुकानों में जाकर पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों जतिन, प्रवीण, मुकेश, सुरेश, मुकेश, गौरव, नीतीश, चमन, रोहित, अजय का कहना है कि कुछ समय पूर्व विभाग की ओर से बस अड्डा परिसर में टारिंग की गई थी। अब यह भी कई स्थलों से उखड़नी शुरू हो गई है। लंबे रूट की बसें नियमित तौर पर बस अड्डा के भीतर प्रवेश नहीं करती हैं। शिमला से धर्मशाला, कांगड़ा, चंबा और पठानकोट समेत अन्य रूटों पर निकलने वाली बसें बस स्टैंड में जाम के झंझट से बस अड्डे के बाहर से ही निकल जाती हैं। बस चालक एनएच किनारे ही सवारियों को उतार कर चले जाते हैं। चालकों की मनमानी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
इंद्रपाल मार्केट और बस अड्डे से संबंधित समस्याएं ध्यान में हैं। एचआरटीसी के साथ तालमेल बनाकर जल्द ही समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
संजीव कुमार
कार्यकारी सचिव, नगर पंचायत नादौन
0
बस चालकों को बसें अड्डे के भीतर ले जाने के निर्देश दिए हैं। अन्य सुविधाओं को लेकर भी कदम उठाए जाएंगे। इस बारे में उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विवेक लखनपाल
डीडीएम, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed