फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   In Kabaddi, Balh Bihal defeated Khatwar 67-39.

Hamirpur (Himachal) News: कबड्डी में बल्ह बिहाल ने खतवाड़ को 67-39 से हराया

Sat, 03 Oct 2026 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 03 Oct 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
In Kabaddi, Balh Bihal defeated Khatwar 67-39.
मटाहणी स्कूल में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में जीत के लिए संघर्ष करते खिलाड़ी। स्रोत संस्थान
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मटाहणी में शुक्रवार को जिला स्तरीय अंडर-17 छात्र माइनर खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले दिन कबड्डी में चमियाणा ने एचवीएनपी टौणी देवी को 44-37, बल्ह बिहाल ने खतवाड़ को 67-39 और बनाल ने डीएवी दरकोटी को 52-15 से हराया।
वहीं, वॉलीबाल में बैरी ने सेवन स्टार भोटा को 2-1, डायमंड पीएस पट्टा ने नालंगर को 2-0 और नगरोटा गाज्जियां ने डायमंड पीएस पट्टा को 2-1 से हराया। बैडमिंटन में गुलेला ने बराड़ा, डुग्घा ने स्वाहल और जसाई ने डीएवी दरकोटी को 2-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्यातिथि ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई के साथ खेल, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों का भी महत्वपूर्ण स्थान है। इनसे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल के प्रधानाचार्य नीश तोमर ने बताया कि प्रतियोगिता में वॉलीबाल, बैडमिंटन और कबड्डी की स्पर्धाएं करवाई जा रही हैं। इसमें छह शिक्षा खंडों से 432 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

इस मौके पर एडीपीईओ राजेंद्र शर्मा, उच्च शिक्षा उपनिदेशक देशराज डोगरा, सेवानिवृत्त उपनिदेशक रेणु कौशल, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य मुश्ताक मोहम्मद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed