{"_id":"6963f870bda0ff2f6d0e640c","slug":"in-jhamareda-village-thieves-stole-jewellery-worth-rs-30-lakh-in-20-minutes-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-179830-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: झमरेड़ा गांव में 20 मिनट में चोरों ने उड़ा लिए 30 लाख रुपये के गहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: झमरेड़ा गांव में 20 मिनट में चोरों ने उड़ा लिए 30 लाख रुपये के गहने
Mon, 12 Jan 2026 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 12 Jan 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत चमनेड़ के गांव झमरेड़ा में चोरों द्वारा बिखेरा सामान। संवाद
- फोटो : udhampur news
संवाद न्यूज एजेंसी
ताल (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत चमनेड़ के गांव झमरेड़ा में चोरों ने मात्र 20 मिनट में चोरी की घटना को अंजाम देते हुए 30 लाख रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर लिया।
चोरी की घटना का पता तब चला, जब 20 मिनट बाद घर के लोगों ने सामान को बिखरा हुआ देखा। जानकारी के अनुसार पंचायत चमनेड़ के गांव झमरेड़ा में प्रकाश चंद के घर से चोर सुबह करीब पांच बजे लाखों के गहने ले उड़े।
इनमें तीन सोने की नथ, दो सोने की माला, दो सोने की अंगूठियां, चांदी की पायल तथा सोने के अन्य गहने शामिल थे। इनकी कीमत लगभग 30 लाख रुपये बताई जा रही है। घर के मालिक ने बताया कि वह सुबह दियोटसिद्ध के लिए गाड़ी में जाने वाले थे। इसी दौरान उनको जरूरी काम याद आया।
विज्ञापन
जब परिवार की महिला वापस घर आई तो उसने मकान की पिछली तरफ का दरवाजा खुला देखा, तो उसे शक हुआ जब अंदर जाकर देखा तो चोर अपना काम कर भाग चुके थे। यह घटना मात्र 20 से 25 मिनट के अंदर घटित हो गई।
उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों को दी, जिस पर वह भी मौके पर पहुंच गए। इसके साथ ही उपप्रधान जीवन शर्मा तथा वार्ड सदस्य ने मौका देखकर पुलिस को सूचना दी। डीएसपी हमीरपुर हरीश गुलेरिया अपनी टीम और डाॅग स्कायड के साथ पहुंचे।
उन्होंने परिवार के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। आशंका जताई जा रही है कि चोरों को पहले ही इसके बारे में जानकारी थी और उन्होंने मात्र आधे घंटे के भीतर घटना को अंजाम दे दिया है।