फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   in drug case accused on rimand

नशीली दवाइयों के मामले में पुलिस ने जब्त किए 15 हजार रुपये

Thu, 31 Dec 2020 07:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
नादौन। उपमंडल नादौन के मेडिकल स्टोर से पकड़ी गई नशीली दवाइयों की बड़ी खेप के बाद पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है। मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ में जुटी है ताकि, इस धंधे के तार कहां तक जुड़े हैं, इसका पता लगाया जा सके। वीरवार को पुलिस टीम ने स्टोर के मालिक को साथ लेकर दो बार स्टोर में पहुंचकर छानबीन की तथा दुकान में मिले करीब 15 हजार रुपये अपने कब्जे में लिए।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन के न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। बुधवार को इस मेडिकल स्टोर में दबिश देकर पुलिस ने यहां नशीली दवाएं बेचते हुए रंगे हाथों युवक को पकड़ा था। इसके बाद हुई छानबीन में वार्ड 1 में आरोपी के किराये के घर से नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद हुई थी। जिसमें 2 हजार 100 कैप्सूल ट्रामाडोल, 21 हजार 800 ट्रामाडोल गोलियां तथा 800 अल्प्राजोलम गोलियां बरामद हुईं।
विज्ञापन

इन दवाओं की कीमत करीब 5 लाख रुपये आंकी गई। नशे के सौदागर नशेड़ियों से इन दवाओं का असली मूल्य से करीब 6 गुना अधिक दाम वसूलते हैं। जिससे पता चलता है कि यह कितना बड़ा रैकेट है। वहीं, थाना प्रभारी प्रवीण राणा ने कहा कि आरोपी सोमदत्त को वीरवार को अदालत में पेश किया। इस संबंध में एसपी हमीरपुर कार्तिकेयन गोकुलचंद्र ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी को पांच दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed