फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Improvement of Badaihar to Bharedi via Jol-Kohta road started

Hamirpur (Himachal) News: बडैहर से भरेड़ी वाया जोल-कोहटा सड़क का सुधारीकरण शुरू

Sat, 14 Mar 2026 01:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 14 Mar 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Improvement of Badaihar to Bharedi via Jol-Kohta road started
बडैहर से भरेड़ी वाया जोल-कोहटा सड़क की खराब स्थिति में किया जा रहा सुधार कार्य।संवाद
जाहू(हमीरपुर)। लोक निर्माण विभाग अनुभाग भरेड़ी के अंतर्गत बडैहर से भरेड़ी वाया जोल-कोहटा सड़क का सुधारीकरण शुरू हो गया है। पांच किलोमीटर सड़क के सुधारीकरण कार्य पर 50 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं, ताकि क्षेत्रवासियों को खराब सड़क की समस्या से राहत मिल सके।
विज्ञापन

सड़क बडैहर, धमरोल, गरसाहड़ और कक्कड़ पंचायतों के गांवों को जोड़ती है। इससे करीब 1200 से अधिक लोगों की आबादी को सीधा लाभ मिलता है। बीते वर्ष प्राकृतिक आपदा के दौरान सड़क काफी क्षतिग्रस्त हो गई थी, ऐसे में वाहन चालक व ग्रामीण लोक निर्माण विभाग से जीर्णोद्धार करवाने की मांग कर रहे थे। लोगों की मांग पर सड़क का सुधारीकरण का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन


सड़क के करीब 400 मीटर हिस्से में सीमेंट के पेवर ब्लॉक का कार्य पूरा हो गया है, जिस पर पांच लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं, ताकि बारिश के पानी से सड़क को नुकसान न पहुंचे।इसके अलावा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में पांच स्थानों पर बड़े-बड़े डंगे लगाए जाएंगे। सड़क के दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में पांच लाख रुपये की लागत से 120 मीटर हिस्से में क्रैश बैरियर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेष राशि से सड़क के उखड़े हुए हिस्सों पर पैचवर्क और पक्की नालियों का निर्माण कार्य होगा। धमरोल पंचायत के पूर्व उपप्रधान विजय कुमार, पूर्व पंचायत प्रतिनिधि मेहर चंद, कक्कड़ पंचायत के पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य पवन कुमार ने सड़क कं सुधारीकरण के लिए आभार व्यक्त किया है।


कोट

बडैहर से भरेड़ी वाया जोल-कोहटा सड़क के सुधारीकरण का कार्य जारी है। अब तक 80 फीसदी कार्य पूरा किया जा चुका है, शेष कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा, ताकि लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिल सके। -प्रवीण कुमार, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग, अनुभाग भरेड़ी

बडैहर से भरेड़ी वाया जोल-कोहटा सड़क की खराब स्थिति में किया जा रहा सुधार कार्य।संवाद

बडैहर से भरेड़ी वाया जोल-कोहटा सड़क की खराब स्थिति में किया जा रहा सुधार कार्य।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article