फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Important stages for adolescent development: Kanupriya

किशोरावस्था विकास के लिए महत्वपूर्ण चरण : कनुप्रिया

Tue, 18 Feb 2025 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 18 Feb 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी में बाल विकास विभाग ने किशोरावस्था में पोषण के महत्व पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से डॉ. कनु प्रिया और स्वास्थ्य शिक्षक कमल मनकोटिया ने छात्रों को संतुलित आहार, पोषण के तत्व और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कनु प्रिया ने बताया कि किशोरावस्था विकास का महत्वपूर्ण चरण होता है, जिसमें उचित पोषण की आवश्यकता होती है। संतुलित आहार न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास में भी सहायक होता है।
विज्ञापन

उन्होंने जंक फूड से बचने और हरी सब्जियों, फलों, दूध और दालों को अपने दैनिक आहार में शामिल करने की सलाह दी। बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप चौहान ने बाल विकास विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान रंगोली, पेंटिंग और नारा लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंगोली प्रतियोगिता में चेतना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार भारती और नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रज्ञान पहले स्थान पर रहा। विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने सभी छात्रों को वार्षिक परीक्षा के लिए गंभीरता से तैयारी करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed