फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Important issues raised in the meeting of Zip, there was no discussion on non-installation of solar lights

Hamirpur (Himachal) News: जिप की बैठक में उठाए अहम मुद्दे, सोलर लाइटें स्थापित न होने पर नोकझोंक

Fri, 30 Dec 2022 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक शुक्रवार को परिषद की अध्यक्ष बबली देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें विभिन्न सदस्यों की ओर से उठाए गए कई मुद्दों पर संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई। लदेड़ा-जाहू सड़क पर पुराने एवं खतरनाक पेड़ों को हटाने, उखली में हैंडपंप की पुनर्स्थापना, धनेटा बस स्टॉप पर शौचालय के निर्माण, धनेटा चौक पर ट्रैफिक लाइट्स लगाने, ग्राम पंचायत हथोल में डंगों के निर्माण, चैंथ खड्ड में चेक डैम के साथ कूहलों की मरम्मत, बदारन में ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने, धमरोल पंचायत में 15वें वित्त आयोग की धनराशि के व्यय तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन की मरम्मत, जाहू पुल के साथ दीवार के निर्माण, ग्राम पंचायत भोरंज, धीरड़ और पलपल में 15वें वित्त आयोग की धनराशि के व्यय के अलावा कई अन्य मुद्दों के संबंध में जिला परिषद सदस्यों ने विभागीय अधिकारियों से जवाब तलब किया।
विज्ञापन

परिषद के आय-व्यय और अन्य प्रस्तावों पर भी व्यापक चर्चा की गई। परिषद अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सदस्यों की ओर से उठाई गई सभी समस्याओं एवं मामलों का निपटारा करके इसकी सूचना प्रेषित करें। सर्वसहमति से प्रस्ताव पारित किया गया कि बंध (टाइड) और निर्बंध (अनटाइड) अनुदान के झंझट को खत्म किया जाए।
विज्ञापन

पार्षदों ने पूर्व की भांति जिला परिषद के माध्यम से संबंधित ग्राम पंचायतों को अनुदान राशि देने की व्यवस्था को बहाल करने की मांग भी की। जिप सदस्य पवन कुमार ने बताया कि वर्तमान में जिला परिषद की अनुदान राशि वर्तमान में सीधे बीडीओ कार्यालय और वहां से सीधे ग्राम पंचायतों को चली जाती है। जब पंचायतों में पूछते हैं तो वह बताते हैं कि बीडीओ कार्यालय से राशि नहीं आई है। और जब बीडीओ कार्यालय में पूछताछ की जाती है तो वह बताते हैं कि जिला पंचायती राज विभाग से यह अनुदान राशि नहीं आई है। इससे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस बैठक में बीडीओ हमीरपुर और भोरंज तथा डीएफओ हमीरपुर उपस्थित नहीं हुए। इस पर जिप सदस्यों ने नाराजगी जताई। ग्राम पंचायतों में सोलर लाइटें स्थापित न होने पर भी जिला परिषद की बैठक में तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसी एवं परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र सांजटा ने सभी अधिकारियों से कहा कि वे जिला परिषद सदस्यों की ओर से उठाए गए मुद्दों के समाधान के लिए त्वरित कदम उठाएं। बैठक के दौरान जिला पंचायत अधिकारी एवं परिषद के सचिव हरबंस सिंह ने विभिन्न मुद्दों का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया। बैठक में परिषद के उपाध्यक्ष नरेश कुमार दर्जी, कैप्टन रणजीत सिंह, पवन कुमार, संजीव सेठी और मोहिंद्र सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed