फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Important contribution of the fighters of Himachal in the freedom struggle: Deputy Commissioner

आजादी के संग्राम में हिमाचल के सेनानियों का अहम योगदान : उपायुक्त

Fri, 02 Sep 2022 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Important contribution of the fighters of Himachal in the freedom struggle: Deputy Commissioner
टाउन हाल हमीरपुर में प्रदर्शनी का अवलोकन करतीं उपायुक्त। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) के शिमला स्थित क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से हमीरपुर के टाउन हॉल में आयोजित तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का शुक्रवार को समापन हो गया। समापन पर उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उपायुक्त ने प्रदर्शनी में लगे विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया। प्रदर्शनी में स्वयं सहायता समूह, रावमा पाठशाला (बाल व कन्या) हमीरपुर, पोस्टल विभाग, भाषा विभाग और चुनाव आयोग ने स्टाल लगाए थे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने हिमाचल प्रदेश के गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों और भारत सरकार के आठ वर्षों के विकास कार्यों से जुड़ी चित्र प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। उपायुक्त ने प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों को स्मृति चिह्न भेंट किए, जिन्होंने स्टाल लगाए थे। उन्होंने यहां आयोजित चित्रकला प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया। इस प्रतियोगिता में रजनी, रजत और पायल ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि चित्र प्रदर्शनी में हिमाचल के गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों का अहम योगदान रहा है। जो जानकारी प्रदर्शनी में दिखाई गई है, वह दुर्लभ है और युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने चित्र प्रदर्शनी के लिए केंद्रीय संचार ब्यूरो शिमला का भी आभार जताया। प्रदर्शनी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और छात्रों ने म्यूजिकल चेयर, पेंटिंग व क्विज प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राओं ने पोषण सप्ताह माह के अंतर्गत शपथ भी ली। प्रदर्शनी में लोक कलाकारों ने देशभक्ति व लोक गीतों से समां बांधा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed