{"_id":"fe7ae27f430491aa47e0a696b46e8ccf","slug":"illegal-tree-felling-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कटान पर दो लोग दोषी साबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कटान पर दो लोग दोषी साबित
ब्यूरो,अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Fri, 11 Dec 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट नंबर तीन न्यायाधीश निशांत वर्मा की अदालत ने बिना परमिट लकड़ी काटने और ढुलाई करने के दोषियों को एक माह की कैद और पांच हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
दोनों आरोपी जिला हमीरपुर के गलोड़ के स्थायी निवासी हैं। मार्च 2009 में सूरम सिंह और रणजीत सिंह निवासी गलोड़ बिना परमिट चीड़ की लकड़ी काट रहा था। इतना ही नहीं दोनों ने बिना परमिट लकड़ी काटने के बाद इसकी ढुलाई भी शुरू कर दी थी। विजिलेंस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर दोनों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विजिलेंस टीम ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने शुक्रवार को अंतिम फैसला सुनाया। न्यायालय ने दोनों दोषियों को एक एक माह की सजा और पांच हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। मामले में अभियोजन पक्ष से 16 गवाह पेश किए गए। मामले की पैरवी अभियोजन अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने की है। एएसपी विजिलेंस बलबीर सिंह ने कहा कि दोनों दोषियों को एक-एक माह की सजा और पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन