{"_id":"c3856262b9ab0be8ed188ae5f09b78de","slug":"illegal-collection-in-the-name-of-entry-fees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवेश शुल्क के नाम पर की जा रही जबरन वसूली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवेश शुल्क के नाम पर की जा रही जबरन वसूली
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Tue, 09 Feb 2016 07:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल पथ परिवहन निगम के हमीरपुर बस स्टैंड के एंट्री शुल्क इंचार्ज पर निजी वाहन चालकों से जबरन वसूली के आरोप लगे हैं। हमीरपुर निवासी मनोज पाल परिहार ने अड्डा पार्किंग ठेकेदार पर लोगों को गुमराह कर पार्किंग फीस वसूलने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
शिकायकर्ता ने बताया कि बस स्टैंड पर वह अपने एक रिश्तेदार को बस में बिठाने गए थे। मंगलवार सायं 3:35 पर वह अपनी कार लेकर बस स्टैंड गए। सवारी को उतारा और बस स्टैंड से बाहर निकल आए। इतनी ही देर में अड्डा फीस वसूलने वाला एक कर्मचारी उनके पास आया और उनकी तीस रुपये की पर्ची काट दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि काटी गई पर्ची पर आने का समय और जाने का समय सायं 3:35 बजे है। परिहार ने बताया कि बस स्टैंड के बाहर पार्किंग और एंट्री फीस का कोई भी बोर्ड नहीं लगाया गया है। जानकारी के अभाव में कई बार लोग बस स्टैंड में प्रवेश कर लेते हैं लेकिन यहां उनसे जबरन वसूली की जाती है। उन्होंने जिला प्रशासन, एचआरटीसी प्रबंधन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
नीलामी नियमों के तहत बस स्टैंड को लिया है। यहां पार्किंग नहीं बल्कि एंट्री फीस वसूली जाती है। वाहनों के पार्क होने से जाम की स्थिति पैदा हो सकती है। एचआरटीसी प्रबंधन की नोटिफिकेशन में भी एंट्री फीस का जिक्र है। बस स्टैंड पर सांकेतिक बोर्ड शीघ्र स्थापित किया जाएगा।
- विजय ठाकुर, प्रभारी, एंट्री फीस, हमीरपुर बस स्टैंड