फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   If the relatives of the abandoned child do not come, the process of adoption will start.

Hamirpur (Himachal) News: लावारिस बच्चे के परिजन नहीं आए तो शुरू होगी दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया

Fri, 04 Jul 2025 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 04 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला बाल संरक्षण अधिकारी तिलक राज आचार्य ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व लावारिस अवस्था में मिले तथा बाल आश्रम सुजानपुर में रखे गए एक बच्चे के परिजन अगर सामने नहीं आते हैं, तो जिला बाल कल्याण समिति उसे 60 दिन के बाद गोद लेने के लिए कानूनी रूप से स्वतंत्र कर देगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 17 नवंबर, 2016 को जिला बाल कल्याण समिति कांगड़ा ने राकेश नाम के एक बच्चे को ऊना जिला पुलिस की सहायता से बाल देखरेख संस्थान सुजानपुर में भेजा था। यह बच्चा अपना नाम राकेश बताता है। अभी उसकी उम्र लगभग 17 साल, रंग सांवला, लंबाई 5 फीट 3 इंच है। वह पहाड़ी तथा हिंदी भाषा की जानकारी रखता है।
विज्ञापन

जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया कि आज दिन तक कोई भी अभिभावक इस बच्चे से मिलने नहीं आया है। अगर इस बालक के माता-पिता या अन्य अभिभावक उसे ले जाना चाहते हैं तो वे 60 दिन के भीतर जिला बाल संरक्षण इकाई हमीरपुर के दूरभाष नंबर 01972-223344 या महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-225085 पर संपर्क करके तथा अपनी पहचान स्वरूप आवश्यक दस्तावेज दिखाकर इसे ले जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, 60 दिन की अवधि की समाप्ति के बाद इस बच्चे को दत्तक ग्रहण के लिए जिला बाल कल्याण समिति हमीरपुर द्वारा कानूनी रूप से स्वतंत्र कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed