फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   If symptoms of TB appear, get treatment immediately: CMO

टीबी के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत उपचार करवाएं : सीएमओ

Thu, 20 Jun 2024 06:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 06:17 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने दिए बीएमओ को आदेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत वीरवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डॉ. आरके अग्निहोत्री ने की। इस अवसर पर विभिन्न ब्लॉक के खंड स्वास्थ्य अधिकारियों, टीबी उन्मूलन के अधिकारियों ने भाग लिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने टीबी को जड़ से समाप्त करने के लिए सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को आदेश दिए और क्षेत्रों का निरीक्षण करने के लिए कहा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि यदि किसी में टीबी के लक्षण दिखाई देते हैं तो उसे तुरंत उपचार की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए।



टीबी के मरीज कहीं सामने आते हैं तो उनका रिकाॅर्ड रखा जाए। हमीरपुर जिले की 54 पंचायतें टीबी मुक्त हो चुकी हैं। पूरे प्रदेश में क्षय उन्मूलन अभियान में हमीरपुर जिला प्रथम स्थान पर है। दोबारा होने वाले सर्वे में भी टीबी उन्मूलन की दिशा में हमीरपुर प्रथम स्थान पर रहा है। उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया है कि यदि किसी को टीबी के लक्षण दिखाई देते हैं तो अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचें। इस दौरान एलईडी के माध्यम से जिले में टीबी मरीजों का डाटा भी प्रदर्शित किया गया तथा मरीजों को मिलने वाली सुख सुविधाओं के बारे में भी जानकारी उपलब्ध करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed