{"_id":"65cb4e635bb53538dd0528c0","slug":"if-e-kyc-is-not-done-by-28th-gas-supply-will-be-stopped-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-121139-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: 28 तक ई-केवाईसी न करवाई तो बंद हो जाएगी गैस सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: 28 तक ई-केवाईसी न करवाई तो बंद हो जाएगी गैस सप्लाई
विज्ञापन
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से गैस कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को दिए निर्देश
केवाईसी के लिए आधार कार्ड की कॉपी और मोबाइल नंबर अनिवार्य
हमीरपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को 28 फरवरी तक अपनी ई-केवाईसी करवानी होगी। इस तिथि तक अपनी ई-केवाईसी नहीं करवाने वाले इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के गैस उपभोक्ताओं को अगले माह से सिलिंडर नहीं मिलेगा और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी भी बंद हो सकती है। हमीरपुर के भोटा चौक स्थित शहीद सुरजीत सिंह गैस एजेंसी के प्रबंधक संजीव ढडवाल ने बताया कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने 28 फरवरी तक इन उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी करने के निर्देश दिए हैं। ई-केवाईसी के लिए आधार कार्ड की कॉपी और मोबाइल नंबर अनिवार्य है। संजीव ढडवाल ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस कनेक्शन लेने वाले सभी उपभोक्ताओं से 28 फरवरी तक अपनी ई-केवाईसी करवाने का आग्रह किया है।
समाचार: बवीता चंदेल