फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   If demands are not met, doctors will go on pen down strike from 20th

Hamirpur (Himachal) News: मांगें पूरी नहीं हुईं तो 20 से पेन डाउन हड़ताल करेंगे चिकित्सक

Sun, 18 Feb 2024 02:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश चिकित्सा अधिकारी संघ की बैठक संघ के अध्यक्ष डॉक्टर राजेश राणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें राज्य कार्यकारिणी के सदस्य, सभी जिले से संघ के प्रतिनिधियों, सभी खंडों के प्रतिनिधियों, सभी नागरिक चिकित्सालयों के प्रतिनिधियों, रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री ने 13 फरवरी की वार्ता के मिनिट्स ऑफ मीटिंग अभी तक संघ से साझा नहीं किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने संघ की मांगों के संदर्भ में समितियां बनाने की बात कही थी। लेकिन, जो समितियां बनाई गई हैं वह धरातल पर कोई कार्य करती नजर नहीं आ रही हैं।
विज्ञापन


पिछले डेढ़ वर्ष से डिपार्टमेंटल प्रमोशनल कमेटी खंड चिकित्सा अधिकारियों की पदोन्नति करने में असमर्थ रही है। यह कमेटी तो स्वर्ग सिधार चुके चिकित्सकों, नौकरी छोड़ चुके चिकित्सकों, मेडिकल कॉलेजों में कार्य कर रहे चिकित्सकों और जिन चिकित्सकों ने पदोन्नति नहीं लेने के लिए लिख कर दे दिया है, उनकी भी एसीआर ढूंढ रही है। मुख्यमंत्री ने प्रोजेक्ट डायरेक्टर एड्स कंट्रोल सोसाइटी का कार्यभार स्वास्थ्य निदेशक एवं मेडिकल कॉलेजों के प्रधानाचार्य तथा स्वास्थ्य अधीक्षकों की शक्तियां लौटाने की बात कही थी लेकिन अभी तक इस संदर्भ में भी कोई परिणाम सामने नहीं आया है। प्रदेश में विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खाली चल रहे हैं और कई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं नागरिक चिकित्सालय चिकित्सकों के अभाव में चलाए जा रहे हैं। ऐसे में वर्ष भर से प्रदेश की जनता को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित रहना पड़ा है और यदि इन स्थानों में अतिरिक्त पद सृजित नहीं करवाए जाते हैं तो राज्य के लोगों को बेहतरीन चिकित्सा सुविधाओं से जानबूझ कर वंचित रखा जाएगा। संघ ने एक महीने से अधिक अवधि तक काले बिल्ले लगाकर कार्य किया लेकिन संघ को अभी तक आश्वासन ही मिला है। यदि उनकी मांगों पर गोर नहीं किया जाता है तो संघ 20 फरवरी से 12 बजे तक पेन डाउन हड़ताल करेगा। इस दौरान आपातकालीन सेवाएं ही प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed