फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Identification of dead body, CPRI The young man was a resident of the area

Hamirpur (Himachal) News: शव की पहचान, सीपीआरआई क्षेत्र का रहने वाला था युवक

Mon, 18 Dec 2023 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
शिवपुरी कब्रिस्तान हत्याकांड में खुलासा
विज्ञापन

शव परिजनों को सौंपा, 15 दिसंबर से घर से गायब था आसिम
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में बीते दिन कनलोग के कब्रिस्तान शिवपुरी में खून से लथपथ हालत में मिले शव की पुलिस ने शिनाख्त कर ली है।

आसिम (22) पुत्र क्वारधन निवासी रांची झारखंड का रहने वाला था। युवक के पिता 35 सालों से शहर के सीपीआरआई क्षेत्र में बने अस्थायी मकान में रहते हैं और मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। आसिम घर में ही रहता था। पुलिस ने इसमें हत्या का मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक आसिम 15 दिसंबर की शाम से घर से गायब था। 17 दिसंबर की सुबह कनलोग क्षेत्र के शिवपुरी कब्रिस्तान के पास मृत हालत में पड़ा मिला था। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। एएसपी सुनील नेगी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह सामने आएगी।


हत्या मामले से जुड़े हर पहलु की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक पेयजल कंपनी के कर्मचारी प्रताप सिंह ने इसकी पुलिस को सूचना दी। प्रताप सुबह के समय पानी की आपूर्ति देते हुए कब्रिस्तान पहुंचा तो देखकर होश उड़ गए। एक व्यक्ति झाड़ियों में खून से लथपथ हालत में पड़ा था। पुलिस के साथ एफएसएल की टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट लिए। साथ में डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई। मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस दौरान शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने प्रवासी लोगों से पूछताछ की। इसके बाद सोमवार को शव की शिनाख्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article