फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Husband and wife went to work and got into a fight, wife attacked with axe.

Hamirpur (Himachal) News: काम पर गए मियां बीबी आपस में उलझे, पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार

Thu, 16 May 2024 07:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 07:16 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल में आईं गंभीर चोटें, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। पुलिस थाना बड़सर के तहत काम पर गए मियां बीबी आपस में ही उलझ गए। लड़ाई इतनी बढ़ गई कि पति ने हाथ में पकड़ी कुल्हाड़ी से ही अपनी पत्नी की पीठ पर वार कर दिया। इससे महिला को गंभीर चोटें आईं। गंभीर हालत को देखते हुए महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां मेडिकल में उसे गंभीर चोटें लगने की पुष्टि हुई। इस संबंध में प्रोमिला देवी (43) ने अपने पति बांकू राम निवासी जौड़े अंब के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दोनों पति-पत्नी ने आपस में तीसरा विवाह किया है। वह बड़सर में दिहाड़ी मजदूरी का कार्य करने के लिए गए थे। इस दौरान दोनों में बहसबाजी शुरू हो गई। इस बीच आरोपी ने कुल्हाड़ी से पत्नी पर वार कर किया। उसे घायल अवस्था में बड़सर अस्पताल लाया गया। जहां पर उपचार के बाद महिला की हालत स्थिर है। महिला ने इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर की है। पुलिस अधीक्षक पदम चंद ने कहा कि मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed