फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hundreds of litre drain, toilets and industrial water polluting in Vyas

रोजाना व्यास में मिल रहा सैकड़ों लीटर गंदा पानी

Mon, 09 May 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन Updated Mon, 09 May 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of litre drain, toilets and industrial water polluting in Vyas
पानी की किल्लत - फोटो : demo pics

शहर की गंदगी व्यास नदी में मिल रही है लेकिन न प्रशासन और न ही नगर पंचायत ने अब तक इसे रोकने के लिए कोई प्रयास किया है। रोजाना नादौन कस्बे की निकासी और शौचालयों से निकलने वाला सैकड़ों लीटर गंदा पानी व्यास नदी में मिल रहा है।

विज्ञापन


लोगों ने प्रशासन और सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली पर रोष जताया है। राजकुमार, सुमित, विपिन, राजेश, विवेक, संजीव, संदीप, राम कुमार, किशन चंद, विशनदेव, सुरेंद्र, अनिल, नरेंद्र, अजय, प्रमोद, अरुण, दीपक का कहना है कि नादौन से रोजाना सैकड़ों लीटर गंदा पानी ब्यास नदी में मिल रहा है। शौचालयों, निकासी नालियों और उद्योगों की गंदगी व्यास नदी में छोड़ी जा रही है।
विज्ञापन


प्रशासन और संबंधित विभाग सब जानते हुए भी अंजान बने बैठे हैं। व्यास नदी से पानी लिफ्ट कर शहर में सप्लाई होता है। ऐसे में शहर में भयंकर बीमारियों के फैलने का अंदेशा बना हुआ है। लोगों ने मांग की है कि शहर के गंदे पानी को व्यास नदी में मिलने से रोका जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पंचायत अध्यक्ष रीता कुमारी का कहना है कि समस्या हाल ही में उनके ध्यान में आई है। जल्द ही समस्या का समाधान करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed