फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HRTC's 'Ride with Pride' service in shambles due to lack of repairs

Hamirpur (Himachal) News: मरम्मत के अभाव में बदहाल हुई एचआरटीसी की ‘राइड विद प्राइड’ सेवा

Sat, 16 May 2026 01:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 16 May 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
HRTC's 'Ride with Pride' service in shambles due to lack of repairs
एचआरटीसी कार्यशाला के समीप खराब पड़े वाहन। संवाद
हमीरपुर। लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई हिमाचल पथ परिवहन निगम की ‘राइड विद प्राइड’ सेवा इन दिनों बदहाल स्थिति में पहुंच गई है। मरम्मत और रखरखाव के अभाव में सेवा के तहत चलने वाले चार वाहनों में से तीन लंबे समय से खराब पड़े हैं।
विज्ञापन

ये वाहन एचआरटीसी डिपो की कार्यशाला में खड़े हैं, जबकि केवल एक ही गाड़ी वर्तमान में संचालन में है। यह सेवा मेडिकल कॉलेज हमीरपुर सहित छोटे रूटों पर यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू की गई थी।
विज्ञापन

शुरुआत में लोगों को उम्मीद थी कि इससे शहर और आसपास के क्षेत्रों में आवागमन आसान होगा, लेकिन अधिकांश गाड़ियों के खराब होने से यात्रियों को अब परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में केवल एक वाहन मेडिकल कॉलेज सहित कुछ चुनिंदा स्थानों के लिए चलाया जा रहा है। यात्रियों का कहना है कि समय पर मरम्मत नहीं होने के कारण वाहन अनुपयोगी बन गए हैं।

उन्होंने एचआरटीसी प्रबंधन से मांग की है कि खराब पड़े वाहनों की जल्द मरम्मत कर उन्हें दोबारा स्थानीय रूटों पर चलाया जाए, ताकि लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिल सके।

कोट

फिलहाल एक ही गाड़ी का संचालन किया जा रहा है। खराब पड़ी गाड़ियों की जल्द मरम्मत करवा दी जाएगी। -राहुल कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी हमीरपुर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article