{"_id":"608c38958ebc3e8dbd7bb836","slug":"hrtc-buses-will-not-run-on-local-routes-in-the-district-today-hamirpur-hp-news-sml369009177","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में आज लोकल रूटों पर नहीं चलेंगी एचआरटीसी की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में आज लोकल रूटों पर नहीं चलेंगी एचआरटीसी की बसें
विज्ञापन
हमीरपुर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण पांच दिन के कार्यदिवस के चलते शनिवार और रविवार को एचआरटीसी के सभी लोकल रूटों पर बस सेवा बंद रहेगी। हालांकि इस दौरान अंतरराज्यीय बस सेवा जारी रहेगी।
कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए जिले में पांच दिन का कार्यदिवस किया गया है। इस कारण सभी सरकारी, निजी कार्यालयों को भी बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।
इसके अलावा बाजार भी बंद रहेंगे। महज दवाई, सब्जी और किराना की ही दुकानें खुली रहती हैं। ऐसे में सवारियां न होने के कारण एचआरटीसी ने गत सप्ताह भी सभी लोकल रूट बंद रखे थे और इस सप्ताह भी शनिवार और रविवार को भी लोकल रूटों को बंद कर दिया है। वहीं, वैवाहिक सीजन होने के कारण लोगों को भी आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
होटल, ढाबों, किराना, दवाई की दुकानों पर काम करने वाले लोगों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। वहीं, एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के उपमंडलीय प्रबंधक विवेक लखनपाल ने कहा कि शनिवार और रविवार को लोकल रूटों पर निगम की बसें नहीं चलेंगी, जबकि लंबे रूट की बसें पहले की तरह चलेंगी। जिले में वर्तमान में 75 के करीब लोकट रूट चलाए जा रहे हैं, जबकि अंतरराज्यीय रूटों चंडीगढ़, लुधियाना, अमृतसर, हरिद्वार और शिमला के लिए बसें भेजी जा रही हैं।