फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   hrtc buses stoped due to technical fault

शिमला और चंडीगढ़ जाने वाली बसें बीच सफर में हांफी

Wed, 17 Aug 2022 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
hrtc buses stoped due to technical fault
शिमला जा रही बस का पंक्चर हुआ टायर। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। एचआरटीसी की बसों का बीच सफर में हांफना लगातार जारी है। मंगलवार को पठानकोट-शिमला, हमीरपुर से चंडीगढ़ और देहरा से शिमला जा रही निगम की बसों के पहिये बीच सफर में ही थम गए। पठानकोट से शिमला जाने वाली बस मंगलवार सुबह 11:00 बजे हमीरपुर से निकली, लेकिन 12:00 बजे लदरौर में बस का टायर पंक्चर हो गया। टायर की मरम्मत को करीब पौने दो घंटे लगे और बस पौने दो बजे लदरौर से रवाना हुई। अभी बस को चले हुए आधा घंटा ही हुआ था कि घुमारवीं पहुंचने से पहले ही बस का टायर दोबारा पंक्चर हो गया। बस में शिमला के लिए 19 और दाड़लाघाट के लिए तीन यात्री सवार थे, इन्हें अपने गंतव्य पहुंचने में करीब तीन घंटे की देरी हुई।
विज्ञापन

वहीं सुबह हमीरपुर से चंडीगढ़ चलने वाली बस का टायर घनौली के पास पंक्चर हो गया। बस में सभी सीटें फुल थीं। यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। उधर, देहरा से शिमला जा रही बस भराड़ीघाट में खराब हो गई। बस स्टार्ट नहीं हुई। शिमला जा रहे यात्रियों रमन कुमार, संजीव कुमार, ममता, रघुवीर ने कहा कि निगम की बसों की खस्ताहालत के बारे में निगम या सरकार सुध नहीं ले रही है। आए दिन हादसों से सबक नहीं लिया जा रहा है। उधर, एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के ट्रैफिक मैनेजर अखिल अग्निहोत्री ने कहा कि बसों को रूटों पर भेजने से पहले जांच की जाती है। कई बार तकनीकी खराबी या टायर पंक्चर की समस्या पेश आती है। निगम के बेड़े में नई बसें हाल ही में शामिल हुई हैं, कोशिश रहती है कि लंबे रूट पर नई बसें ही भेजी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed